HomeEntertainment'सीतामढ़ी काव्य महोत्सव' का होगा आयोजन, जुटेंगे देशभर के कवि, साहित्यकार

‘सीतामढ़ी काव्य महोत्सव’ का होगा आयोजन, जुटेंगे देशभर के कवि, साहित्यकार

सीतामढ़ी। ‘नवभारती सेवा न्यास’ के तत्वावधान में आगामी 26 नवंबर 2023 को रघुलीला रिसॉर्ट, खेमका कॉलोनी, सीतामढ़ी में एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम, ‘सीतामढ़ी काव्य महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में देश भर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ व युवा कवि आमंत्रित किए गए हैं। उक्त कार्यक्रम के संदर्भ में विचार विमर्श करने हेतु एक बैठक का आयोजन दिनांक 29/10/23 को अंबेडकर पार्क, डुमरा, सीतामढ़ी में किया गया। जिसमें सीतामढ़ी के कई सम्मानित साहित्यकार उपस्थित हुए एवं उन्होंने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कल्याणी शाही ने एवं संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सत्येंद्र मिश्र ने किया। प्रशाखा पदाधिकारी नेहा भारती, युवा कवि आचार्य धीरेंद्र झा, वर्षा कुमारी, ख़ुशबू कुमारी, वंदना कुमारी आदि इसमें सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 35 बच्चें सम्मिलित हुए। संस्था की सचिव कवयित्री प्रीति सुमन ने बताया कि आयोजन के मद्देनज़र सारी तैयारियाॅं अपने अंतिम चरण में हैं। महोत्सव में प्रतिष्ठित रचनाकार अशोक श्री वास्तव (उत्तर प्रदेश), करुणा झा (नेपाल), ईश्वर करुण (तमिलनाडु), रेणु त्रिवेदी मिश्रा, नीतू सिन्हा ‘तरंग’, मोईन ‘गिरिडीहवी'(झारखंड), रामनाथ ‘बेख़बर’, रणविजय श्रीवास्तव (बंगाल), नीलम श्रीवास्तव (सीवान), डॉ आरती कुमारी,पंकज कर्ण (मुजफ्फरपुर), कुंदन आनंद (समस्तीपुर), रंजीत दुधु, नवनीत कृष्ण, कुमार आर्यन (नालंदा), अभिलाषा सिंह, नसीम अख़्तर (पटना), आदि देश के अलग-अलग हिस्सों से पचास से अधिक अतिथि व प्रमुख स्थानीय रचनाकार भाग लेंगे। उक्त अवसर पर प्रीति सुमन द्वारा संपादित पचास कवियों की सौ रचनाओं का साझा काव्य- संकलन ‘काव्यम्’ का विमोचन भी होगा। महोत्सव में संस्था द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं व आत्म-रक्षा प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments