Tuesday, May 12, 2026
Google search engine
HomeReligionकलश यात्रा से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, श्रद्धा में सराबोर हुआ कौड़ी...

कलश यात्रा से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, श्रद्धा में सराबोर हुआ कौड़ी पिपरी गांव

डॉ. कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से बहा भागवत अमृत

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। प्रयागराज के हंडिया तहसील क्षेत्र स्थित कौड़ी पिपरी गांव में मंगलवार से भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।प्रथम दिवस पर प्रसिद्ध कथाव्यास डॉ. कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराते हुए कहा कि “सिर्फ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का श्रवण करने मात्र से सात जन्मों के पाप और ताप समाप्त हो जाते हैं।” उनके प्रवचनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिदिन कथा विराम के बाद भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 15 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। कथा का विश्राम 18 मई को होगा, जबकि 19 मई को पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती गुलाब देवी एवं शेषमणि मिश्रा हैं। कार्यक्रम का आयोजन समस्त मिश्रा परिवार, कौड़ी पिपरी, हंडिया द्वारा कराया जा रहा है। आयोजक परिवार के सदस्य राहुल मिश्रा ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments