Monday, May 11, 2026
Google search engine
HomeReligionहंडिया के कौड़ी पिपरी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

हंडिया के कौड़ी पिपरी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। हंडिया तहसील क्षेत्र के कौड़ी पिपरी गांव में मंगलवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथाव्यास डॉ. कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने मुखारविंद से कर रहे हैं, जबकि पंडित अतुल शास्त्री सहयोगी के रूप में मौजूद हैं। आयोजन समिति के अनुसार कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती गुलाब देवी एवं शेषमणि मिश्रा हैं। आयोजन समस्त मिश्रा परिवार, कौड़ी पिपरी, हंडिया, प्रयागराज द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 12 मई 2026 को हुआ। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 15 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। कथा का विश्राम 18 मई को होगा, जबकि 19 मई को पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments