HomeHealth & Fitnessशरद पवार ने अस्पताल में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे से मुलाकात की

शरद पवार ने अस्पताल में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे से मुलाकात की

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को अपने दल के सहयोगी और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे से ‘बॉम्बे हॉस्पिटल’ में मुलाकात की। खडसे का दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा है। एकनाथ खडसे की पुत्री और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा में महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने बताया कि उनके पिता की बीते तीन दिनों से तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्हें जलगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। खडसे (71) को बाद में मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खडसे महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने वर्ष 2020 में पार्टी छोड़ दी और राकांपा में शामिल हो गए। खडसे वर्ष 2022 में विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments