HomeCrimeठाणे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, लॉज संचालक समेत तीन गिरफ्तार,...

ठाणे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, लॉज संचालक समेत तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं मुक्त

ठाणे। ठाणे शहर के घोडबंदर रोड स्थित एक लॉज में कथित रूप से संचालित किए जा रहे देह व्यापार रैकेट का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लॉज संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो महिलाओं को इस अवैध गतिविधि से मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार, घोडबंदर रोड स्थित ‘एस.के. गैलेक्सी लॉजिंग’ में महिलाओं की मजबूरी और आर्थिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच यूनिट-5 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सलील भोसले के नेतृत्व में विशेष योजना बनाई गई। जांच के तहत पुलिस ने एक डिकॉय (फर्जी) ग्राहक को लॉज में भेजा। प्रारंभिक पुष्टि मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर कार्रवाई की। छापे के दौरान पुलिस ने कथित रूप से रैकेट का संचालन कर रहे तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कमलेश पासवान (लॉज संचालक), दिनेश संजीव शेट्टी (44) (मैनेजर एवं कैशियर) तथा राजू चंद्र यादव (30) (रूम सर्विस कर्मचारी) के रूप में हुई है। पुलिस का आरोप है कि ये तीनों मिलकर ग्राहकों से धन लेकर महिलाओं को अवैध गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 30,200 रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी जब्त की है, जिनका उपयोग कथित रूप से इस अवैध कारोबार में किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा उनकी मजबूरी का लाभ उठाकर उन्हें इस कार्य में धकेला जा रहा था। इस संबंध में कासारवडवली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस सह आयुक्त पंजाबराव उगले, पुलिस उपायुक्त अमरसिंह जाधव तथा सहायक पुलिस आयुक्त शेखर बागड़े के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा क्या इसके तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments