Thursday, April 25, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedमेट्रो ७, मेट्रो २ अ की सेवा मुंबई के लोगों के लिए...

मेट्रो ७, मेट्रो २ अ की सेवा मुंबई के लोगों के लिए वरदान साबित होगी– मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा लोकार्पण

मुंबई। मेट्रो मार्ग ७ और मेट्रो मार्ग ‘२अ’ की सेवा मुंबई के लोगों के लिए वरदान साबित होगा, यह विश्वास मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज यहां पर व्यक्त किया। मुंबई मेट्रो मार्ग ७ (चरण -२) और मार्ग २ अ (चरण-२) का लोकार्पण पंतप्रधान नरेंद्र मोदी के हाथों १९ जनवरी को होगा। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री. शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंधेरी परिसर के गुंदवली स्टेशन को भेट देकर यहां की सुविधाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने कहा कि मेट्रो मार्ग ७ और मेट्रो मार्ग २ अ का ३५ किलोमीटर का चरण पुरा हुआ है और इसमें से ३३ स्टेशन लोगों की सेवा में दाखिल होंगे। यह चरण लोगों की सेवा में आने से अंधेरी, दहिसर, वर्सोवा इस परिसर के मुंबईकरों के लिए बडी सुविधा उपलब्ध होगी। रास्ते के यातायात की समस्या को कम करने के लिए यह महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस परियोजना का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आगामी १९ जनवरी को होगा। इस मेट्रो का भूमिपूजन भी प्रधानमंत्री श्री. मोदी के हाथों ही हुआ था और इसका लोकार्पण भी उनके ही हाथों हो रहा है, यह एक बडा योगायोग ही है। लाखो लोगों को राहत पहुंचानेवाली यह परियोजना है. लोग अब आरामदायी यात्रा कर सकेंगे। यह मेट्रो लाखो मुंबईकरों के लिए वरदान साबित होगी। मुंबई में हम अनेक उपक्रम चला रहें है। लंबित परियोजनाओं को तेजी से पुरा किया है. काँक्रीट के रास्ते, एसटीपी प्लांट, स्वास्थ्य के विषय, सुशोभीकरण ऐसी परियोजनाओं का भी प्रधानमंत्री श्री. मोदी के हाथों लोकार्पण होगा। यह मुंबईकरों के लिए एक बडा तोहफा होगा, यह विश्वास भी मुख्यमंत्री ने इस दौरान व्यक्त किया।

मेट्रो मार्ग ७ आणि मेट्रो मार्ग २ अ की विशेषताए

मुंबई मेट्रो कॉरिडॉर में कुल ३३७.१ किमी लंबाई के रास्ते का निर्माणकार्य करना प्रस्तावित है। यह सभी मेट्रो मार्ग पुरे होने के बाद मेट्रो प्रणाली में प्रतिदिन मुंबई के उपनगरीय रेलवे प्रणाली का १.३ गुना यात्रियो को वहन करने की क्षमता रहेगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments