Tuesday, January 13, 2026
Google search engine
HomeCrimeनए साल के दिन सांताक्रूज़ में सनसनी: महिला ने पुराने प्रेमी पर...

नए साल के दिन सांताक्रूज़ में सनसनी: महिला ने पुराने प्रेमी पर चाकू से किया हमला, निजी अंगों पर गंभीर चोट

मुंबई। सांताक्रूज़ इलाके में नए साल के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने पुराने प्रेमी को घर बुलाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के निजी अंगों पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान जोगिंदर महतो के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में जोगिंदर ने बताया कि महिला से उसका प्रेम संबंध शादी से पहले था। बाद में महिला की शादी हो गई, जिसके बाद दोनों के बीच संपर्क खत्म हो गया था। हालांकि, आरोप है कि शादी के बाद भी महिला बार-बार जोगिंदर को फोन कर मिलने के लिए दबाव डालती थी। जोगिंदर का कहना है कि वह अपने बच्चों का हवाला देकर उससे मिलने से इनकार करता रहा। पीड़ित के अनुसार, नए साल के दिन महिला ने उसे जानबूझकर अपने घर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो महिला ने अचानक चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके निजी अंगों पर गंभीर चोट आई। घायल हालत में जोगिंदर किसी तरह महिला के घर से भागने में सफल रहा और इलाज के लिए सायन अस्पताल पहुंचा। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना मुंबई पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। महिला की भूमिका और हमले के पीछे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और इस मामले में और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments