
देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संघर्ष सेवा समिति ने एक बार फिर सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद परिवार की नन्हीं छात्रा नायरा झाँ की शिक्षा में सहयोग प्रदान किया।पचकुईया निवासी नायरा झाँ, पिता राजीव झाँ (मजदूर) एवं माता नेहा झाँ की पुत्री हैं। वह गोयंका पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा हैं। समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. संदीप सरावगी ने नायरा को पूरा शैक्षणिक कोर्स, जिसमें किताबें और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं, उपलब्ध कराई। इस सहयोग से न केवल छात्रा को शिक्षा के लिए जरूरी संसाधन मिले, बल्कि उसके परिवार को भी बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, ग्रीस यादव, राजा सिंह मुखिया, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, देव, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, सिद्धांत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, बसंत गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समिति के सदस्यों ने नायरा झाँ को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और समाज के अन्य लोगों से भी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की।




