
नोएडा, उत्तर प्रदेश। निवासी भारतीय सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा बाबा के नेतृत्व में गुरु गोस्वामी सुशीलजी महाराज के 82वें जन्मदिन के अवसर पर ‘सद्भावना दिवस’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नोएडा स्थित महर्षि भृगु आश्रम में गुरुजी के निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न धर्मों के संतों और धर्मगुरुओं ने भाग लेकर आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम, महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी, सलमान चिश्ती, आचार्य लंकेश, उमेर अहमद इलियासी, फादर बैंटो, फादर सिबाइश्चियन, परमजीत सिंह चंडोक, ब्रह्मर्षि मोहन जी, वीर सिंह हितकारी, रामानंदाचार्य सतीश आचार्य, राज राजेश्वरानंद महाराज, योगभूषण महाराज, शाहीन काजमी और डॉ. मनींद्र जैन आचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं और सदस्यों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने गुरु गोस्वामी सुशीलजी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, उनके समाजसेवी कार्यों और सद्भावना स्थापित करने के प्रयासों की सराहना की।प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा बाबा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सर्वधर्म समभाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने गुरुजी के जीवन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए सभी से उनके विचारों को अपनाने की अपील की।




