Friday, March 29, 2024
Google search engine
HomeCrimeसमर सिंह का बड़ा खुलासा, 'मुंबई और वाराणसी के दो युवक आकांक्षा...

समर सिंह का बड़ा खुलासा, ‘मुंबई और वाराणसी के दो युवक आकांक्षा के बहुत करीब थे’

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मामले के आरोपी गायक समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को कमिश्नरेट के सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय को सूचना मिली कि समर सिंह देहरादून से गाजियाबाद में अपने एक परिचित के फ्लैट में आने वाला है। शुक्रवार को वह देहरादून लौट जाएगा।

सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय की सूचना के आधार पर आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा, दरोगा अजय यादव और हेड कांस्टेबल रामबाबू, रामानंद यादव व दिवाकर वत्स की टीम ने समर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में समर सिंह ने कई खुलासे किए। अपने बयान में समर सिंह ने वाराणसी और मुंबई के दो युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ही आकांक्षा के बहुत करीब थे। समर सिंह के इस बयान के बाद मामला और पेचीदा होता जा रहा है।

कॉल डिटेल देख लें हम कितनी बात करते थे
पुलिस से समर सिंह ने कहा कि हम और आकांक्षा बहुत करीब थे, यह अफवाह है। हमने कई भोजपुरी गाने साथ किए थे और उन्हें दर्शकों का बहुत प्यार मिला। कैमरे के सामने हमारी जोड़ी अच्छी लगती थी, लेकिन उसका वास्तविक जीवन से कोई खास सरोकार नहीं था। हमसे ज्यादा वाराणसी और मुंबई निवासी दो युवक आकांक्षा के बहुत करीब थे। उनकी नियमित बातचीत भी आकांक्षा से होती थी। आकांक्षा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर पुलिस पता लगा सकती है कि उनकी हमसे और अन्य लोगों से कितनी बातचीत होती थी।

समर सिंह लगातार पुलिस से यही कहता रहा कि आकांक्षा दुबे की आत्महत्या से उसका कोई लेनादेना नहीं है और उसे गलत फंसाया गया है। पुलिस से उसने यह भी कहा कि सुनियोजित तरीके से उसका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। उसे अदालत पर भरोसा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments