Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeझारखंडRanchi: झारखंड के कई जिलों में राहत की बारिश

Ranchi: झारखंड के कई जिलों में राहत की बारिश

रांची:(Ranchi) झारखंड के कई जिलों में गुरुवार को दोपहर बाद राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। पिछले कई दिनों से तपती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्के दर्जे की वर्षा हुई। एक-दो स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तेज सतही हवा गढ़वा में दर्ज किया गया। सबसे अधिक वर्षा 7.2 एमएम रांची में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि 27 मई तक राहत की संभावना है। अगले चार दिनों तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को संताल के कई इलाकों में बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ से पलामू और उत्तरी झारखंड में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से आनेवाली हवा के कारण मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments