HomeLifestyleTravelजैतीपुर–भटपुरा–फरहदपुर मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क निर्माण की...

जैतीपुर–भटपुरा–फरहदपुर मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क निर्माण की उठी मांग

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जैतीपुर से भटपुरा, असुरन खेड़ा होते हुए फरहदपुर तक जाने वाले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मार्ग की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। वर्षों से मरम्मत और निर्माण कार्य नहीं होने के कारण सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, जिससे राहगीरों, छात्र-छात्राओं, किसानों और ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष अनीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग, उन्नाव के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क के शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि यह मार्ग हजारों लोगों के दैनिक आवागमन का प्रमुख रास्ता है, लेकिन सड़क पर बने गहरे गड्ढों और उखड़ी हुई सतह के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उनका कहना है कि सड़क बनने से न केवल लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों और स्थानीय व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments