Monday, May 11, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraकामगारों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता: राज्यमंत्री...

कामगारों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता: राज्यमंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर

मुंबई। राज्य के कामगारों को अधिक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य कामगार बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। यह बात महाराष्ट्र की सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर ने कही। सोमवार को निर्मल भवन स्थित एमएसआरडीसी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने राज्य कामगार बीमा योजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में योजना के अंतर्गत पंजीकृत सदस्यों की संख्या, सदस्यों से प्राप्त होने वाले अंशदान, बीमा योजना के तहत संचालित अस्पतालों और दवाखानों की स्थिति, नए दवाखाने शुरू करने के प्रस्ताव तथा राज्यभर में कामगारों के लिए उपलब्ध कराई जा रही अस्पताल की खाटों (बेड) की जानकारी पर विस्तृत चर्चा की गई। राज्यमंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर ने कहा कि कामगारों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने बीमा योजना के अंतर्गत संचालित अस्पतालों और दवाखानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए दवाखाने शुरू करने के प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। बैठक में योजना के तहत उपलब्ध अस्पताल बेड, उपचार सुविधाएं, चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता और दवाओं की आपूर्ति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कामगारों और उनके परिवारों को इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments