Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeIndiaप्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन माध्यम से गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी...

प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन माध्यम से गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

मुंबई। गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 3 जून को होगा। ट्रेन को मडगांव जंक्शन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। ट्रेन मुंबई (सीएसएमटी) से सुबह निकलेगी। दोपहर में मडगांव से रवाना होगी और उसी दिन आधी रात से पहले सीएसएमटी पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 3 जून को होगा लेकिन लोगों के लिए ट्रेन का 4 जून से चलेगी। आठ कोच वाली ट्रेन में 11 स्टॉप होंगे और 586 किमी की दूरी तय करने में आठ घंटे से कम समय लगेगा।सेमी हाई-स्पीड वंदे मुंबई और गोवा के बीच यात्रा के समय को एक घंटे से कम कर देगा। अभी इस रूट पर सबसे तेज ट्रेन तेजस एक्सप्रेस है। इतनी ही दूरी को तय करने में तेजस को 8 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। गोवा-मुंबई ट्रेन को नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और गोवा के मुख्यमंत्री मडगांव में मौजूद रहेंगे। तेजस सीएसएमटी से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.40 बजे मडगांव पहुंचेगी।
इस बार गणेशोत्सव पर हजारों यात्रियों को भी मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन का फायदा मिलेगा। बड़ी संख्या में यात्री साल में एक बार बप्पा के स्वागत के लिए कोंकण जाते हैं। मुंबई-मारगांव चेयर कार का किराया 1,745 रुपये और ईसी (एक्जीक्यूटिव चेयर कार) का 3,290 रुपये है। इसमें आईआरसीटीसी के खाने का शुल्क शामिल है। तेजस एक्सप्रेस मुंबई-मरगांव रूट पर चल रही है। तेजस की पूरी यात्रा का किराया चेयर कार के लिए 10555 रुपये, एसी के लिए 3080 रुपये है। तेजस एक्सप्रेस पनवेल, चिपलून, रत्नागिरी, कुडाल स्टेशनों पर रुकती है। इससे कोंकणवासियों के लिए फास्ट ट्रेन यात्रा के लिए तेजस के साथ वंदे भारत का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments