HomeCrimePrayagraj: एमएनएनआईटी के दूसरे छात्र का शव झूंसी के छतनाग में मिला

Prayagraj: एमएनएनआईटी के दूसरे छात्र का शव झूंसी के छतनाग में मिला

Prayagraj

प्रयागराज:(Prayagraj) एमएनएनआईटी में बीटेक कर रहे दो छात्र बीते गुरुवार को गंगा में डूब गये थे। शिवकुटी में स्नान करते समय गंगा में समाए दूसरे छात्र का भी शव शनिवार को बरामद हो गया है। घटना के तीसरे दिन उसका शव झूंसी के छतनाग घाट पर पानी में उतराया मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को गंगा से बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के बीटेक छात्र दीपेंद्र सिंह के रूप में हुई। उसके साथ डूबे उसके दोस्त मऊ के भिखारीपुर निवासी विकास मौर्य का शव शुक्रवार को पुलिस और गोताखोरों ने बरामद कर लिया था। जबकि दीपेंद्र की खोजबीन की जा रही थी। शनिवार को राजस्थान के अलवर निवासी दीपेंद्र सिंह का शव झूंसी के छतनाग से बरामद किया गया। पुलिस शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments