HomeBollywoodशादी से पहले भगवान शिव का महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे...

शादी से पहले भगवान शिव का महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे परिणीति-राघव

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में कपल को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता है। जैसा की सभी जानते हैं कि परिणीति और राघव अगले महीने यानी सितम्बर में ही शादी करने जा रहे हैं। इसी के चलते कपल शादी के एक महीना पहले ही भगवान शिव का आशीर्वाद लेने उज्जैन महाकाल पहुंचे। मंदिर में एक साथ बैठे महाकाल की पूजा करते नजर आ रहे परिणीति और राघव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में परिणीति पिंक साड़ी और राघव धोती में नजर आ रहें हैं। दोनों को एक साथ हाथ जोड़े भगवान की पूजा में लीन देखा जा सकता है। कपल ने चांदी द्वार पर माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। खबरों के अनुसार मंदिर के पुजारी ने बताया कि रिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल की बहुत बड़ी भक्त है। एक्ट्रेस बाबा महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुईं थी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments