HomeMaharashtraपंकजा मुंडे के खून में है भाजपा- चंद्रशेखर बावनकुले

पंकजा मुंडे के खून में है भाजपा- चंद्रशेखर बावनकुले


मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को पूर्व विधायक पंकजा मुंडे के उस बयान को खारिज कर दिया, जिसमें पंकजा ने कहा था कि वह पार्टी की हैं लेकिन पार्टी उनकी नहीं है।भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे के 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली परली सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हारने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी में उन्हें अलग-थलग किया जा रहा है। अगस्त 2022 में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट के पहले विस्तार के बाद, पंकजा ने कहा था कि वह शायद मंत्रिमंडल में एक सीट पाने के लिए ‘योग्य’ नहीं थीं, जिसके कारण एक बार फिर उनके पार्टी से नाखुश होने की चर्चा शुरू हुई। चंद्रशेखर बावनकुले ने हिंगोली में संवाददाताओं से कहा भाजपा पंकजा मुंडे के खून में है। वह गोपीनाथ मुंडे की विरासत की उत्तराधिकारी हैं। वह पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख जयंत पाटिल की इस टिप्पणी पर कि राकांपा के कुछ पदाधिकारियों के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को परेशानी हो रही है, बावनकुले ने कहा कि उनकी पार्टी एक महासागर है और जो भी शामिल होंगे उन्हें उनकी क्षमता के अनुसार काम दिया जाएगा। बावनकुले ने दावा किया यह एक खुला अवसर है। जो लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं वे आ सकते हैं और हमारी विचारधारा के अनुसार काम कर सकते हैं। भाजपा एक महासागर है और सभी को समाहित कर सकती है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments