Homeउत्तर प्रदेशNawada: जिला परिषद उपचुनाव में देव चौहान ने मारी बाजी ,पूर्व मंत्री...

Nawada: जिला परिषद उपचुनाव में देव चौहान ने मारी बाजी ,पूर्व मंत्री गुट को झटका

Nawada

नवादा:(Nawada) जिले में 303 सीटों पर ग्राम पंचायत उपचुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न करा ली गई है। जिसमें महत्वपूर्ण माने जाने वाले प्रतिष्ठा की नारदीगंज जिला परिषद सीट पर पूर्व विधायक कौशल यादव गुट के देवा चौहान ने चुनाव जीतकर पूर्व मंत्री राजबल्लव गुट को करारा पटकनी दी है।

नवादा जिले के नारदीगंज जिला परिषद सीट उत्तरी भाग पूर्व मंत्री राजबल्लव प्रसाद के भतीजे अशोक यादव के विधान पार्षद बन जाने के बाद खाली हुआ था। जिस कारण उस सीट के लिए राजबल्लव प्रसाद ने बाल्मीकि यादव को प्रत्याशी बनाया था।वहीं पूर्व विधायक कौशल यादव ने जमात की राजनीत बताते हुए चौहान समाज के देवा चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया।

जिला परिषद सीट की लड़ाई में 4000 के वोट के अंतर से जीत दर्ज कराकर देवा चौहान ने पूर्व मंत्री राजबल्लव गुट को करारा झटका दिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद देवा चौहान को जीत का प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया है। वहीं छोटे-छोटे पदों के लिए हुए चुनाव के विजय प्रत्याशियों को भी विजय प्रमाण-पत्र निर्गत किए जाने का सिलसिला जारी है ।जो आज शाम 7:00 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न करा ली गई है। सभी प्रक्रियाओं को पूरी कर सभी को प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments