HomeCrimeमुंबई के वडाला इलाके में टुकड़ों में मिली महिला की क्षतविक्षत लाश

मुंबई के वडाला इलाके में टुकड़ों में मिली महिला की क्षतविक्षत लाश

मुंबई। मुंबई में हैवानियत की हदें पार करते हुए एक महिला की हत्या कर दी गई और उसके क्षत-विक्षत शव को बैग में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। मुंबई पुलिस को वडाला इलाके में एक बैग में टुकड़ों में कटा हुआ एक महिला का अधजला शव मिला है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, वडाला इलाके में एक अज्ञात महिला का आधा जला हुआ शव बैग में मिला। शव के कुछ हिस्से गायब है। अधिकारियों का अनुमान है कि महिला की उम्र लगभग 30-35 साल है। उसका शरीर तीन टुकड़ों में बरामद हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, बीपीटी (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट) की पेट्रोलिंग टीम ने वडाला इलाके में एक संदिग्ध बैग देखा। जांच करने पर उसमें अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला। फिर वडाला पुलिस स्टेशन को तुरंत इसकी सूचना दी गयी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए केईएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या एक से दो दिन पहले की गई है। उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग में छिपाकार यहां फेंका गया। बैग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वही, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments