HomeCrimeMumbai: कांदिवली में युवक की हत्या के आरोपित को मुंबई पुलिस ने...

Mumbai: कांदिवली में युवक की हत्या के आरोपित को मुंबई पुलिस ने प्रयागराज में पकड़ा

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) कांदिवली के लालजीपाड़ा में गोली मारकर एक युवक की हत्या करने के आरोपित को मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को तड़के रोहित पाल को मुंबई लाया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपित रोहित पाल ने प्रेम प्रकरण के चलते 32 वर्षीय युवक मनोज सिंह चौहान पर रविवार को सुबह दो गोलियां दागी थीं, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कांदिवली पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच पुलिस ने सीसीटीवी के सहयोग से छानबीन शुरू की। इसके बाद आरोपित के प्रयागराज स्टेशन के पास रुकने की जानकारी मिली। मुंबई पुलिस की टीम ने सोमवार को प्रयागराज से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को तड़के रोहित पाल को मुंबई लाई है। पुलिस का दावा है कि रोहित ने कबूल किया है कि उसने प्रेम प्रसंग को लेकर मनोज सिंह की हत्या की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments