Saturday, April 20, 2024
Google search engine
HomeCrimeसलमान खान को जान से मारने की धमकी पर मुंबई पुलिस सख्त,...

सलमान खान को जान से मारने की धमकी पर मुंबई पुलिस सख्त, आरोपी के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को पिछले कई समय से धमकियां मिल रही हैं। इसके चलते उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब हाल ही में मामले में एक खुलासा हुआ है। सलमान खान को धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोपी एक व्यक्ति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। ईमेल गोल्डी बराड़ नाम से भेजा गया है।
लुकआउट नोटिस हुआ जारी
भेजे गए ईमेल में सलमान खान को जान से मारने की धमकी थी। मामले में आरोपी माने गए गोल्डी बराड़ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने के साथ ही मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सलमान खान फिल्म उद्योग के प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक हैं। यह पहली बार नहीं है, जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें पहले भी कई सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ा।
कई बार मिल चुकी दबंग खान को धमकी
मुंबई पुलिस के सूत्र के मुताबिक उस घटना के बाद अगले ही महीने यानी अप्रैल में सलमान खान से जुड़ा एक और ऐसा ही मामला सामने आया था। दरअसल 10 अप्रैल को सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था। उसी रात को ही किसी अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूप में फोन करके सलमान खान के नाम से धमकी दी थी। हालांकि उस वक्त पुलिस के पूछे गए सवाल में फोन करने वाले शख्स ने अपने आपको राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला बताया था। उसने अपना परिचय गौरक्षक रॉकी भाई के तौर पर दिया था। आरोपी रॉकी भाई ने धमकी देते हुए कहा था कि 30 अप्रैल तक सलमान खान को खत्म कर देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments