Saturday, April 20, 2024
Google search engine
HomeCrimeफडणवीस ब्लैकमेलिंग केस में मुंबई पुलिस ने दाखिल की ७९३ पेज की...

फडणवीस ब्लैकमेलिंग केस में मुंबई पुलिस ने दाखिल की ७९३ पेज की चार्जशीट

मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस लगातार बुकी अनिल जयसिंघानी और उसकी बेटी अनिक्षा जयसिंघानी के संपर्क में बनी हुई थीं। अमृता फडणवीस ने उनके साथ यह भी शेयर किया था कि साल २०१९ से देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके संबंध ठीक नहीं हैं। यह खुलासा मुंबई पुलिस की चार्जशीट में हुआ है। मुंबई पुलिस की चार्जशीट में इस बात का जिक्र है कि अमृता फडणवीस अनिक्षा जयसिंघानी से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एक होटल में ६ मार्च को मिली थीं। वो अनिक्षा जयसिंघानी से वाट्सअप चैट के जरिए संपर्क में थीं। अनिक्षा जयसिंघानी पर आरोप है कि उसने अपने पिता अनिल जयसिंघानी का नाम हटाने के लिए अमृता फडणवीस को १ करोड़ की रिश्वत का ऑफर दिया था। इस बात की शिकायत अमृता फडणवीस ने मुंबई के मलबार हिल पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। अमृता फडणवीस को अनिल जयसिंघानी ने धमकी दी थी कि वह उनसे संबंधित ऑडियो और वीडियो मोदी, पवार और उद्धव को भेजेगा और उन्हें एक्सपोज करेगा। मुंबई पुलिस ने अमृता फडणवीस को रिश्वत और धमकी केस में ७९३ पेज की चार्जशीट दायर की है। इसमें यह खुलासा हुआ है कि अनिक्षा जयसिंघानी और अनिल जयसिंघानी अमृता फडणवीस के टच में थे। अनिक्षा एक केस में अनिल जयसिंघानी का नाम हटाने के लिए अमृता फडणवीस को बड़े ऑफर का लालच दे रही थी। मुंबई पुलिस की चार्जशीट में दावा किया गया है कि २० फरवरी को एफआईआर के बाद २४ फरवरी को अमृता फडणवीस ने उसे आश्वासन दिया था कि वो देवेंद्र फडणवीस से इस संबंध में बात करेंगी। फिलहाल अनिल जयसिंघानी न्यायिक हिरासत में है और अनिक्षा जयसिंघानी जमानत पर रिहा हुई है।
मुंबई पुलिस की चार्जसीट में यह भी दावा है कि अनिल जयसिंघानी ने अमृता फडणवीस से चैट करत हुए जिक्र किया था कि उसे १००० करोड़ का नुकसान हुआ है। उसके खिलाफ १७ केस दर्ज होने की वजह से उसे यह नुकसान हुआ है। इससे बाहर निकालने पर १ करोड़ की रिश्वत की पेशकश थी। ऑफर ठुकराने के बाद १० करोड़ रुपए की वसूली के लिए ऑडियो और वीडियो वायरल कर देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक करियर खत्म करने की धमकी दी गई थी।
अनिक्षा को अमृता फडणवीस ने देवेंद्र फडणवीस से बात करने का दिया आश्वासन
चैट में अमृता फडणवीस ने अनिल जयसिंघानी को यह आश्वासन दिया था कि अगर उनके खिलाफ केस झूठे पाए गए तो वह उन्हें मदद करने के लिए अपने पति से बात करेंगी। यह बात २० फरवरी के एफआईआर के बाद की यानी २४ फरवरी की है। अमृता फडणवीस ने कहा था कि २०१९ से उनके देवेंद्र फडणवीस से संबंध ठीक नहीं हैं। लेकिन अगर उन्हें लगा कि अगर उसके साथ नाइंसाफी हुई है तो वे जरूर न्याय करेंगे। लेकिन फडणवीस ने यह मैसेज पुलिस सलाह के बाद भेजा था ताकि अनिल जयसिंघानी का लोकेशन ट्रेस किया जा सके। जयसिंघानी कई मामले में आठ सालों से फरार था। इस मामले में पहली गिरफ्तारी १६ मार्च को अनिक्षा की हुई। १९ मार्च को अनिल जयसिंघानी को गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments