HomeCrimeMumbai: मुंबई में अफसर ने पूछा- किसके लिए लाए ड्रग्स, तस्कर बोला-...

Mumbai: मुंबई में अफसर ने पूछा- किसके लिए लाए ड्रग्स, तस्कर बोला- ‘सब बताऊंगा, पहले मेरी मोहब्बत से मिलाओ’

Mumbai : मुंबई का एक युवक ड्रग्स तस्करी में पकड़ा गया है. पकड़े जाने के बाद ड्रग्स तस्करी मामले में उससे कस्टम अधिकारियों ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला जवाब दिया. उसने कहा कि ‘पहले मुझे मेरी मोहब्बत से मिलाओ तो सब बता दूंगा’. मुंबई में कस्टम अधिकारियों ने इस युवक को 28 करोड़ की कोकीन के साथ सोमवार को पकड़ा था. पूछताछ में पता चला कि सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला से दोस्ती और उससे मोहब्बत के चक्कर में वह ड्रग्स तस्कर बन गया था.

28.10 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद
जांच में पता चला कि जिससे वह महीनों से फोन पर प्रेम भरी बातें कर रहा था वह असल में लड़का था जो आवाज बदलने वाला सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर रहा था. कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट पर 35 वर्षीय युवक के बैग से सोमवार शाम को 28.10 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद की थी. एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अनुसार युवक जिस बैग को लेकर आया था उसमें कुछ छिपे हुए खाने बने थे जिसमें कोकीन छुपाई गई थी. यह युवक इथोपिया के अदीस अबाबा से मुंबई पहुंचा था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments