Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeCrimeMumbai: पति ने पत्नी की हत्या से पहले मांगी माफी, वॉट्सऐप स्टेट्स...

Mumbai: पति ने पत्नी की हत्या से पहले मांगी माफी, वॉट्सऐप स्टेट्स पर आई एम सॉरी लिखने से गहराया पुलिस का शक

मुंबई: मुंबई के विरार में एक पति ने कथिततौर पर अपनी 27 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। शख्स ने पत्नी की हत्या करने के बाद वॉट्सऐप पर माफी का स्टेट्स लगाया। स्टेट्स में उन्होंने लिखा, ‘सॉरी मम्मी पापा मैं बड़ा कदम उठाने वाला हूं, सॉरी ताई’। आरोपी पति द्वारा वॉट्सऐप पर स्टेट्स लगाने के बाद पुलिस का शक और बढ़ गया और पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी।

जानकारी के अनुसार, पति ने दोस्त की मदद से अपनी पत्नी प्रियंका पाटिल की कथिततौर पर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद, शव को घर में छोड़ फरार हो गया। इसके बाद, रहस्यमयी मौत की जांच कर रही पुलिस को पति के वॉट्सऐप स्टेट्स से मदद मिली है। विरार पुलिस ने बताया कि एक फरवरी को 27 वर्षीय प्रियंका पाटिल का सड़ा-गला शव उसके घर से बरामद हुआ था। उन्होंने कहा कि आसपास दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने शिकायत की। इसके बाद, पुलिस जब उसके घर पहुंची तो अंदर एक 27 वर्षीय महिला का शव पड़ा था।

विरार थाना प्रभारी राजेंद्र कांबले ने कहा कि उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, जो क्षत-विक्षत पाया गया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उसकी मौत गर्दन और सिर में चोट लगने से हुई। उन्होंने कहा कि हमने पहले एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज किया था। बाद में ससुराल में जांच करने पर वहां से उस वॉट्सऐप स्टेट्स के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद घटना को हत्या के मामले के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि जब हम प्रियंका के ससुराल पहुंचे, तो हमें पता चला कि कुछ दिन पहले वैभव (पति) ने अपने वॉट्सऐप पर दो स्टेट्स लगाए थे, चूंकि स्टेट्स काफी खतरनाक था, इसलिए कुछ रिश्तेदारों ने उसके दोनों स्टेटस के स्क्रीनशॉट ले लिए थे।

जानकारी के मुताबिक, पति एक दूध फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन इन दिनों वह बेरोजगार था और मृतक महिला एक अस्पताल में काम करती थी। दोनों की चार साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पति के बारे में लोकेशन पता चल गया है और उसे पकड़ने के लिए टीम रवाना हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments