HomeBusinessMumbai: एयर इंडिया का एक विमान रूस में फंसे यात्रियों को सैन...

Mumbai: एयर इंडिया का एक विमान रूस में फंसे यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए भेजा गया

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) रूस में फंसे 216 यात्रियों को अमेरिका में उनके गंतव्य सैन फ्रांसिस्को तक पहुंचाने के लिए एयर इंडिया का एक विमान बुधवार को अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर मुंबई से मगदान (रूस) भेजा गया है। एयर इंडिया का यह विमान मगदान में फंसे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर आठ जून को सैन फ्रांसिस्को की उड़ान भरेगा।

एयर इंडिया ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि मुंबई से मगदान के बीच हमारी एक उड़ान रवाना हो चुकी है। इसके आठ जून को स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बजे रूस पहुंचने का अनुमान है। बयान के मुताबिक एयरलाइन कंपनी का एक दल भी विमान में सवार है, जो मगदान में मौजूद यात्रियों और चालक दल कर्मचारियों को जरूरी सहायता प्रदान करेगा। इस विमान से रूस में फंसे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के लिए भोजन और अन्य जरूरी वस्तुएं भी भेजी गई है।

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एइआई-173 छह जून को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी, लेकिन बीच हवा में बोइंग-777 विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने का पता चला। इसके बाद इस विमान को रूस के मगदान हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा था। इस विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments