Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeReligionगंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन में शामिल हुए विधायक पंकज गुप्ता, विकास को बताया...

गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन में शामिल हुए विधायक पंकज गुप्ता, विकास को बताया ऐतिहासिक कदम

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। सदर विधायक पंकज गुप्ता बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने हरदोई के मल्लावां में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शिरकत की और इस मौके को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास में एक “मील का पत्थर” साबित होगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इस लोकार्पण को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। विधायक पंकज गुप्ता ने जानकारी दी कि उन्नाव से बड़ी संख्या में लोग इस समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जनपद से लगभग 500 बसों का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें उनकी विधानसभा क्षेत्र से करीब 100 बसें शामिल थीं। लोगों में इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में विकास की गति तेज हुई है और कई योजनाएं आम जनता तक पहुंची हैं। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने और इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। गंगा एक्सप्रेसवे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विधायक ने बताया कि यह परियोजना उन्नाव के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। इसके बनने से प्रयागराज, मेरठ और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों तक यात्रा अधिक सुगम और तेज हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि बेहतर परिवहन सुविधा से व्यापार, रोजगार और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। अब तक उन्नाव को लखनऊ और कानपुर के बीच “सैंडविच” की तरह देखा जाता था, लेकिन एक्सप्रेसवे बनने के बाद जनपद विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान पूरे जनपद में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोग बसों और अन्य वाहनों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्साहपूर्वक रवाना होते नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments