Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Hometrendingथाना सोहरामऊ के ग्राम जैतीपुर के मजरा गणेश खेड़ा में मिशन शक्ति...

थाना सोहरामऊ के ग्राम जैतीपुर के मजरा गणेश खेड़ा में मिशन शक्ति फेस-5 की बैठक संपन्न

डॉ अंशुमान अग्निहोत्री
उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
नवाबगंज सोहरामऊ महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को लेकर सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेस–5 के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतीपुर के मजरा गणेश खेड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक थाना सोहरामऊ के थाना अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुई।कार्यक्रम में उप निरीक्षक श्याम शंकर मिश्रा एवं उप निरीक्षक सतीश कुमार ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों को पहचानने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।मिशन शक्ति टीम से महिला कांस्टेबल तरुण एवं महिला कांस्टेबल नीतू द्वारा महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्प डेस्क, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112 एवं अन्य महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव ने महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से बचाव के उपायों पर जानकारी दी और सतर्क रहने की अपील की।इस अवसर पर ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments