Thursday, April 16, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraठाणे में मेयर की मौजूदगी में चला मेगा सफाई अभियान, हटाया गया...

ठाणे में मेयर की मौजूदगी में चला मेगा सफाई अभियान, हटाया गया 10 टन कचरा

दिनेश चंद्र रावल/ठाणे। ठाणे के वर्तक नगर प्रभाग समिति अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में मेयर शर्मिला पिंपळोलकर की मौजूदगी में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत वसंत विहार सर्कल, नलपाड़ा, खेवरा सर्कल, हैप्पी वैली सर्कल, मानपाड़ा सिग्नल, टिकुजिनी वाडी रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई की गई और सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। इस दौरान नगरसेवक मुकेश मोकाशी, डिप्टी कमिश्नर दिनेश तायडे और मधुकर तायडे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। यह अभियान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कॉन्सेप्ट के तहत पूरे शहर में चलाया जा रहा है, जिसे मेयर के मार्गदर्शन में सभी वार्डों में लागू किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत सफाई शपथ के साथ की गई। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग की ओर से करीब 150 सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया था। सफाई कार्य के लिए दो जेटिंग मशीन, टॉयलेट सैनिटेशन वाहन, जेसीबी, डंपर और 10 बेल ट्रक सहित कई मशीनों का उपयोग किया गया। इस दौरान कुल लगभग 10 टन कचरा और मिट्टी हटाई गई। अभियान में गार्डन, एनक्रोचमेंट, फाइलेरिया और कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे। चीफ सैनिटेशन इंस्पेक्टर मयूरी वखारिया, डिप्टी चीफ सैनिटेशन इंस्पेक्टर लक्ष्मण पुरी, हेमंत चौधरी और इंजीनियर रणधीर समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। मेयर शर्मिला पिंपलोलकर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से इस तरह के बड़े सफाई अभियान चलाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments