Thursday, May 7, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशमहापौर की अध्यक्षता में अतिक्रमण संबंधी बैठक, 11 सदस्यीय कमेटी गठित

महापौर की अध्यक्षता में अतिक्रमण संबंधी बैठक, 11 सदस्यीय कमेटी गठित

देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम में महापौर बिहारी लाल आर्य की अध्यक्षता में अतिक्रमण संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। महापौर ने अतिक्रमण मामलों की सुनवाई और जांच के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। इस समिति में अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, संबंधित जोनल अधिकारी, मुख्य अभियंता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अवर अभियंता तथा पार्षद आशीष तिवारी (उपसभापति), नरेंद्र नामदेव, दिनेश प्रताप सिंह (बंटी राजा), सुशीला दुबे, सुनील नैनवानी और क्षेत्रीय पार्षदों को शामिल किया गया है।बैठक में तय किया गया कि आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों को छोड़कर अन्य अतिक्रमण मामलों की रिपोर्ट समिति तैयार कर महापौर को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महापौर ने स्पष्ट कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और कार्रवाई मानवीय दृष्टिकोण के साथ की जाएगी।निर्देश दिए गए कि झांसी महानगर में जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां नगर निगम का अतिक्रमण विभाग पहले तीन दिनों तक माइक के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा करेगा। इसके बाद ही जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।बैठक में नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, अपर नगर आयुक्त रौली गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त सी.पी. पांडेय और तान्या सिंह, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता नीना सिंह, कर्नल एस.के. सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रदीप अग्निहोत्री, संजय चंद्रा, अभिलाष रायकवार, मनोज श्रीवास्तव, अनूप साहू, स्नेहलता तथा ओमवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments