
बालाघाट,मध्य प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मीना राहंगडाले ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह के दौरान अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर नानो कावरे, पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद भारती पारधी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश दिलीप भटेरे, रमेश रंगलानी, सत्यनारायण अग्रवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग सदस्य मौसम बिसेन, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लता एलकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना मर्सकोले, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेंद्र गुड्डा मरकाम सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मीना राहंगडाले का कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, तिलक-वंदन और पुष्पमालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुई। मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री डॉ. नरेंद्र भैरम ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना मर्सकोले ने किया।
देश के नव निर्माण में मातृशक्ति की निर्णायक भूमिका : रामकिशोर कावरे
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है और महिलाओं की भागीदारी भाजपा की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। उन्होंने विश्वास जताया कि मीना राहंगडाले के नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं और देश के नव निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा : गौरीशंकर बिसेन
पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तथा परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा के कंधों पर है।
कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय : भारती पारधी
सांसद भारती पारधी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे, रमेश रंगलानी, सत्यनारायण अग्रवाल, मौसम बिसेन, लता एलकर और हेमा वाधवानी ने अपने संबोधन में कहा कि मीना राहंगडाले जैसी निष्ठावान, संघर्षशील और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया जाना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और गौरव की बात है। इससे संगठन में कार्य कर रहे हजारों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी कि समर्पण और मेहनत का सम्मान अवश्य होता है।
संगठन और शीर्ष नेतृत्व का आभार : मीना राहंगडाले
अपने भावुक संबोधन में मीना राहंगडाले ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को इतना महत्वपूर्ण दायित्व देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और लगन के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा वाधवानी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
अनेक कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में देवीलता ग्वालवंशी, वंदना बारमाटे, कीर्ति कांवरे, मीनाक्षी हरिनखेड़े, गरिमा गौतम, पूनम खोबरागढ़े, श्वेता जैन, अमिता गुप्ता, उषा कटरे, पूनम गोरले, रक्षा हरिनखेरे, पुष्पा नागेश्वर, इंद्रकला राहंगडाले, ममता राऊत, कृष्णा सिंह, दीपिका बिसेन, गौरी लिल्हारे, ऋतु मोहारे, जया शुक्ला, अभय सेठिया, दिलीप चौरसिया, डुलेन्द्र ठाकरे, सुधीर चौधरी, सुमित यादव, हेमेंद्र क्षीरसागर, जितेन्द्र चौधरी, गजेन्द्र भारद्वाज, वेदराम राहंगडाले, सुधीर माहुले, भुवन राहंगडाले, रमाकांत डहाके, विशाल मंगलानी, चंद्रकांत पिपलेवार, सिद्धांत पाटिल, डिल्लन सिंह ताराम, मनोज बुचुरकुंडे, गगन नगपुरे, संजू वराडे, संतोष सिंगारे, खिमेन्द्र गौतम, जितेन्द्र सिंह राजपूत, राजेन्द्र चौधरी, बब्लू बिसेन, लतेश गौतम, अभिषेक मिश्रा, अखिलेश चौरे, प्रज्ज्वल चौरसिया, सिद्धार्थ वाजपेयी, अनमोल रामटेके, शशांक डोंगरे, अजय नगपुरे, पंकज कुरवे और डिग्रेन्द्र गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीना राहंगडाले को शुभकामनाएं दीं।



