HomeMaharashtraयोग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, स्वस्थ जीवन का आधार – रामदास...

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, स्वस्थ जीवन का आधार – रामदास आठवले

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मालाबार हिल स्थित प्रियदर्शनी पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ, संतुलित तथा सकारात्मक जीवन जीने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर रामदास आठवले ने कहा कि योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। आधुनिक और भागदौड़ भरी जीवनशैली में स्वास्थ्य की रक्षा के लिए योग सबसे प्रभावी साधन है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। यह कार्यक्रम प्रियदर्शनी पार्क की अध्यक्षा एवं समाजसेवी सुसीबेन शाह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद मिलिंद देवड़ा, कार्यकारिणी मनीषा कायंदे, श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट की ट्रस्टी मीना कांबली तथा पूर्व न्यायमूर्ति सी.वी.भडंग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। योगगुरु रवि दीक्षित और अन्वय दीक्षित के योगिक गुरुकुल, डॉ.रोहित साने के माधवबाग तथा रेखा गुप्ता के इनरव्हील क्लब ऑफ बॉम्बे हैंगिंग गार्डन ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया तथा स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments