Thursday, May 14, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमुंबई में मानसून पूर्व तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा, नाले और...

मुंबई में मानसून पूर्व तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा, नाले और सड़कों के कामों का किया निरीक्षण

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा मानसून पूर्व नदी, नालों की सफाई और सड़कों के मरम्मत कार्य तेज़ी से किए जा रहे हैं। इन कार्यों का जायजा लेने के लिए मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने गुरुवार सुबह विभिन्न इलाकों का दौरा कर चल रहे कामों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।महापौर ने पश्चिम उपनगरों के कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया। इनमें मालाड पश्चिम स्थित ऑर्लेम चर्च मार्ग-मार्वे रोड, डी-मार्ट के समीप रामचंद्र नाला, गोरेगांव पश्चिम में मेगा मॉल के पास ओशिवरा नदी, जुहू क्षेत्र का इर्ला नाला और संत कबीर मार्ग, खार इलाके के गझधरबांध उदंचन केंद्र के निकट एसएनडीटी नाला तथा बांद्रा पूर्व स्थित वाकोला नदी और हरणे गुरुजी मार्ग शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई, गाद निकासी और सड़क मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि बारिश के दौरान जलभराव और यातायात संबंधी समस्याओं से नागरिकों को राहत मिल सके। इस अवसर पर ‘पी पूर्व’ और ‘पी पश्चिम’ विभाग समिति के अध्यक्ष हैदर अली असलम शेख, ‘के पश्चिम’ प्रभाग समिति अध्यक्ष रोहन राठोड़, नगरसेवक दीपक कोटकर, चिंतामणि निवाते, उप आयुक्त डॉ. भाग्यश्री कापसे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। महापौर रितु तावड़े ने निरीक्षण दौरे के दौरान मालाड पश्चिम स्थित महाराणा प्रताप क्रीड़ांगण का भी दौरा किया। यहां पूर्व नगरसेविका जया तिवाना ने क्रीड़ांगण के विकास कार्यों की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments