Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव में माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 165 कारीगरों का हुआ पंजीकरण

उन्नाव में माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 165 कारीगरों का हुआ पंजीकरण

विधायक पंकज गुप्ता ने कारीगरों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार बढ़ाने का किया आह्वान

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के 9वें स्थापना पखवाड़े के अंतर्गत लोकनगर में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक पंकज गुप्ता ने मातृशक्ति एवं प्रजापति समाज के कारीगरों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पारंपरिक कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कारीगरों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और पारंपरिक माटीकला व्यवसाय को आधुनिक तकनीकों के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कानपुर विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट एवं मूर्तिकला विशेषज्ञ तथा असिस्टेंट प्रोफेसर जीअत बली यादव ने माटीकला से जुड़ी तकनीकी बारीकियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कारीगरों को आधुनिक प्रशिक्षण एवं तकनीकों को अपनाकर उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित ऋण योजना, टूल किट वितरण योजना एवं प्रशिक्षण योजना की जानकारी दी। उन्होंने पात्र कारीगरों से योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय का विस्तार करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान माटीकला कारीगरों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कारीगरों की कला एवं उत्पादों की सराहना की। इस दौरान 165 माटीकला कारीगरों का पंजीकरण भी किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी विमल द्विवेदी, सभासद ब्रजेश पांडे, सभासद ओमेंद्र लोधी, पूर्व एलडीएम बी.एन. शुक्ला, ग्रामोद्योग अधिकारी मोहम्मद शारिब, ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज अवस्थी, एडीओ सुशील कुमार बाजपेई, अनुदेशक चर्म मोहित गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में माटीकला कारीगर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments