Homeठाणेभिवंडी इमारत हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता

भिवंडी इमारत हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता

आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने घटनास्थल का किया दौरा; घायलों को सर्वोत्तम उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद के निर्देश

मुंबई। भिवंडी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण इमारत दुर्घटना के बाद जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी ली और प्रभावित नागरिकों तक आवश्यक सहायता तत्काल पहुंचाने के निर्देश दिए। मंत्री गिरीश महाजन ने बचाव अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के साथ प्रशासन, बचाव दल और स्थानीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घटना की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी गई है और उनसे इस संबंध में चर्चा भी हुई है। मुख्यमंत्री ने शासन की ओर से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री महाजन ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने और आपदा प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दुर्घटनाग्रस्त इमारत के साथ ही पड़ोस की इमारत में रहने वाले नागरिकों को भी एहतियात के तौर पर स्थानांतरित किया गया है। मंत्री महाजन ने प्रशासन को इन नागरिकों के रहने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद सुरेश म्हात्रे, पूर्व मंत्री कपिल पाटील, विधायक महेश चौगुले, महापौर नारायण चौधरी, जिलाधिकारी श्रीकांत पांचाळ सहित आपदा प्रबंधन, महानगरपालिका प्रशासन और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments