Monday, April 27, 2026
Google search engine
HomeCrimeउन्नाव में बड़ी चोरी का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

उन्नाव में बड़ी चोरी का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित मनीष ने पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह को गुलदस्ता भेंट कर आभार जताया।

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, 1 लाख 75 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना 23 अप्रैल की है। एबी नगर निवासी मनीष शुक्ला उर्फ सौरभ ने कोतवाली सदर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में पूर्व में किराए पर रह चुके राज पांडेय और उनकी पत्नी इंदू पांडेय ने उनकी मां के जेवरात के बक्से का ताला तोड़कर चोरी की और फरार हो गए।शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हुसैन नगर की ओर जाने वाली नहर पटरी के पास से इंदू पांडेय और कुलदीप सोनी को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान इंदू पांडेय के पास से नकदी और कई सोने के जेवरात बरामद हुए, जबकि कुलदीप सोनी के पास से हार, चेन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला। पूछताछ में इंदू पांडेय ने बताया कि वह करीब तीन साल पहले मनीष शुक्ला के मकान में किराएदार के रूप में रहती थी और धीरे-धीरे घरवालों का विश्वास जीतकर चाबी की मदद से स्टोर रूम से जेवरात चोरी कर लिए।आरोपी महिला ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ जेवरात उसने पहले ही लखनऊ में एक सर्राफा व्यापारी को बेच दिए थे और उसी पैसे से एक प्लॉट खरीद लिया था। बाकी जेवरात बेचने के लिए वह कुलदीप सोनी के संपर्क में थी।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments