HomeCrimeउन्नाव में आबकारी विभाग की छापेमारी में 30 लीटर कच्ची शराब बरामद,...

उन्नाव में आबकारी विभाग की छापेमारी में 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, 400 किलो लहन नष्ट

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिलाधिकारी घनशयाम मीना के निर्देश पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह (क्षेत्र-4, पुरवा) ने थाना मौरावां क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान ग्राम रामदासखेड़ा, महारानीखेड़ा, गौरी और चित्ताखेड़ा में कार्रवाई करते हुए टीम ने करीब 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही मौके पर लगभग 400 किलोग्राम लहन (महुआ) को नष्ट किया गया।इस मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments