HomeCrimeझांसी पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन चोर गिरफ्तार; 8 चोरी की...

झांसी पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन चोर गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद

झांसी, उत्तर प्रदेश। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत झांसी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें, एक देशी तमंचा (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सीपरी बाजार थाना पुलिस ने की। पुलिस के अनुसार, बाइक चोरी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान चेकिंग के समय मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ बैंकर्स कॉलोनी, राजघाट क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर केपी सिंह लोधी (28 वर्ष), निवासी ग्राम मामोनी कला, थाना अमोला, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) तथा अमित लोधी (19 वर्ष), निवासी ग्राम सिरसोल, थाना अमोला, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की आठ चोरी की मोटरसाइकिलें, एक देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद मोटरसाइकिलों में से एक स्प्लेंडर बाइक (नंबर UP93BK6662) थाना सीपरी बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 288/2026 से संबंधित पाई गई। पुलिस ने बताया कि 28 जून 2026 को नूर नगर निवासी हनीफ ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर थाना सीपरी बाजार में अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच और चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की है। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं और उनके गिरोह से जुड़े संभावित साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments