Wednesday, April 15, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraबीकेसी में बड़ा हादसा टला: मेट्रो निर्माण के दौरान 400 टन की...

बीकेसी में बड़ा हादसा टला: मेट्रो निर्माण के दौरान 400 टन की क्रेन पलटी, कोई हताहत नहीं

इंद्र यादव/ मुंबई। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में मेट्रो लाइन 2बी के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माण स्थल पर काम कर रही करीब 400 टन वजनी मोबाइल क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, एशियाई हार्ट अस्पताल जंक्शन के पास ठेकेदार जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा रात के समय प्री-कास्ट बीम उठाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी (मैकेनिकल फेलियर) के कारण क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही एमएमआरडीए (मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पलटी हुई क्रेन को हटाने के लिए 600 टन क्षमता वाली एक और भारी क्रेन मंगाई गई है। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम से बचाव के लिए यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने की बात कही है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा रात के समय हुआ जब ट्रैफिक कम था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल मौके पर युद्धस्तर पर काम जारी है और जल्द ही यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments