HomeMaharashtraमीरा रोड खाड़ी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर मनपा की बड़ी कार्रवाई

मीरा रोड खाड़ी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर मनपा की बड़ी कार्रवाई

मीरा-भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग ने मिरा रोड खाड़ी क्षेत्र में कांदळवन नष्ट कर किए गए अवैध निर्माणों पर मंगलवार सुबह बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की। यह कार्रवाई मनपा आयुक्त राधा बिनोद ए शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। इस अभियान का नेतृत्व अतिक्रमण विभाग प्रमुख एवं सहायक आयुक्त नरेंद्र चव्हाण के साथ प्रभाग समिति क्रमांक 06 की सहायक आयुक्त सुश्री प्रियंका भोसले और प्रभाग समिति क्रमांक 05 के सहायक आयुक्त जितेंद्र कांबळे ने किया। कार्रवाई में प्रभाग समिति 03, 04, 05 और 06 के कर्मचारी, फेरीवाला पथक, पुलिस बल और मसूब विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। मनपा द्वारा कुल चार स्थानों पर कार्रवाई की गई। इनमें रॉयल फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट एंड बार, मौजे पेंकरपाड़ा, सृष्टी रोड, मीरा रोड पूर्व में किया गया अवैध निर्माण, जाफर खाड़ी के पश्चिम स्थित राधा कृष्ण एसी बैंक्वेट होटल के कच्चे शेड और कुंपण दीवार, पुनम सागर कॉम्प्लेक्स में पत्रा गोदाम तथा खाड़ी क्षेत्र में श्मशानभूमि के पीछे किए गए अवैध निर्माण शामिल हैं। मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाड़ी क्षेत्र और कांदळवन क्षेत्रों में अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments