HomeSportयुवा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की बेटियों का जलवा, जीते चार...

युवा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की बेटियों का जलवा, जीते चार पदक


मुंबई। कनाडा के विन्निपेग में आयोजित युवा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। प्रीतिका प्रदीप ने दो रजत पदक हासिल किए, जबकि गाथा आनंदराव खड़के और शार्वरी सोमनाथ शेंडे ने कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। खास बात यह रही कि गाथा और शार्वरी ने सटीक निशाना साधते हुए अमेरिकी टीम को एकतरफा मात दी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एडवोकेट माणिकराव कोकाटे ने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। अपने संदेश में मंत्री कोकाटे ने कहा, “लक्ष्य पर सटीक निशाना साधकर भारत का नाम पदक तालिका में दर्ज होना देशवासियों और महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों के अथक परिश्रम, लगन, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। राज्य सरकार उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। यह ऐतिहासिक सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी और महाराष्ट्र के युवा खिलाड़ियों के लिए नई दिशा तय करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments