HomeCrimeMaharashtra : लिफ्ट देने का झांसा देकर किया युवती का बलात्कार, दो...

Maharashtra : लिफ्ट देने का झांसा देकर किया युवती का बलात्कार, दो में से एक आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के करीबी पनवेल में ऑटोरिक्शा में लिफ्ट देने का झांसा देकर एक 20 वर्षिय युवती का रेप किया गया है। जिसमें कि दो लोग शामिल थे। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका और एक फरार है। पुलिस के अनुसार पनवेल में रविवार देर रात एक 20 वर्षीय महिला के साथ 2 लोगों ने योन शोषण किया और ये घिनाना दुष्कर्म सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। जिसके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और दूसरे की तलाश अभी जारी है।

काम के लिए पनवेल आई थी पीड़िता
पीड़िता नवी मुंबई के खोपोली से काम के लिए पनवेल आई थी रात के लगभग 2 बजे महिला के साथ ये घटना हुई। पीड़िता कहीं पहुंचने के लिए रिक्शे का इंतजार कर रही थी। तभी दोनों आरोपियों ने महिला से संपर्क किया और उससे कहा कि अभी देर रात का समय है और सड़क पर अकेले इंतजार करना उसके लिए ठीक नहीं है। इसलिए रिक्शा दिलाने की मदद का झांसा देकर आरोपी उसे रेलवे ट्रैक के तरफ ले गए और दोनों ने मिलकर उसका बलात्कार किया।

पीड़िता का बयान
पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान बिल्डिंग की छत पर ले गए और वहा कथित रूप से उसका बलात्कार किया। जब महिला चिल्लाई तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए।

महिला की शिकायत के बाद में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर दोनों की पहचान की है एक आरोपी को पास की एक झुग्गी इलाके में गिरफ्तार किया गया है और दूसरा अभी फरार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments