Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraजुलाई में हो सकता है महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार', दिल्ली से लौटने...

जुलाई में हो सकता है महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार’, दिल्ली से लौटने के बाद उपमुख्यमंत्री ने दी जानकारी

मुंबई। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार बने हुए शुक्रवार को एक साल पूरे हो गए। अब महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। शुक्रवार 30 जून को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कैबिनेट विस्तार पर सीएम शिंदे फैसला लेंगे। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे है कि जुलाई में कैबिनेट विस्तार हो जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस गुरुवार रात को दिल्ली पहुंचे थे। रात में ही उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर लगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा की राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर अमित शाह से हमारी मुलाकात हुई। राज्य मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फैसला लेंगे, जुलाई महीने में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। केंद्र के मंत्रिमंडल विस्तार पर फडणवीस ने कहाँ की केंद्र के मंत्रिमंडल विस्तार और महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल विस्तार का कोई संबंध नहीं हमे राज्य मंत्रिमंडल विस्तार में ज़्यादा रुचि है और राज्य का मंत्रिमंडल विस्तार जुलाई में होगा। शिंदे-फडणवीस सरकार में कैबिनेट और राज्यमंत्री मिलाकर 23 मंत्री पद खाली है। सूत्रों के अनुसार इस बार के कैबिनेट में 18 (कैबिनेट और राज्यमंत्री) शपथ लेंगे 5 मंत्री पद ख़ाली रखे जाएँगे। शिंदे गुट के अधिकतर विधायक मंत्री बनना चाहते हैं और पिछले कुछ हफ़्तों से लगातार मंत्री मंडल विस्तार की तारीख़ बता रहे थे लेकिन विस्तार हुआ नहीं। आज शिंदे-फडणवीस सरकार को एक साल पूरा हुआ है और आज ही के दिन फडणवीस ने जुलाई में मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा कर दी हैं इस घोषणा से मंत्री बनने की आस लगाये बैठे शिवसेना बीजेपी के विधायकों की धड़कने तेज हो चुकी है। मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा तो हो चुकी है लेकिन पिछले दिनों खबर आयी थी की अच्छा काम नहीं करने वाले और आरोपों से घिरे शिंदे गुट के 4 मंत्रियों को बीजेपी हटाना चाहती है। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राऊत ने दावा किया है की महाराष्ट्र के कैबिनेट के विस्तार में शिंदे गुट के 4 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments