HomeबिहारMadhubani: मोदी सरकार की नौ साल वेमिसाल में पार्टी कार्यकर्ताओं का अप्रतिम...

Madhubani: मोदी सरकार की नौ साल वेमिसाल में पार्टी कार्यकर्ताओं का अप्रतिम सहयोग: सम्राट चौधरी

Madhubani

मधुबनी:(Madhubani) बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मधुबनी के विस्फी में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल बैमिसाल में पार्टी कार्यकर्ताओं का अप्रतिम सहयोग मिल रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम नौ वर्ष पूरे होने पर महा-जनसंपर्क अभियान के तहत बिहार भाजपा अग्रसर है।

सम्राट चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आने वाली लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी चालीस सीटें जीतकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करना है। बिहार सरकार के कुशासन पर हमला बोलते हुए बताया कि बिहार में चाचा- भतीजा की सरकार चल रही है। जिसमें लूट हत्या बलात्कार का बोलबाला है।सर्वत्र घोटाला पर घोटाले हो रहे हैं।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता व जिला महामंत्री देवेंद्र यादव के मंच संचालन में मधुबनी के सांसद डॉ अशोक यादव दरभंगा के सांसद गोपाल ठाकुर के गरिमामय उपस्थिति के साथ-साथ जिले के तमाम विधायक गण यहां मौजूद दिखे। सभा में चहुंओर मोदी- मोदी जयघोष होता दिखा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, डॉ रामप्रीत पासवान,विधायक अरुण शंकर प्रसाद हरीभूषण ठाकुर, विधान परिषद घनश्याम ठाकुर भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments