Homeउत्तर प्रदेशLucknow: लखनऊ में इस्कॉन भक्तों ने निकाली हरिनाम संकीर्तन यात्रा

Lucknow: लखनऊ में इस्कॉन भक्तों ने निकाली हरिनाम संकीर्तन यात्रा

Lucknow

चारबाग से 20 जून को शाम 4 बजे से निकलेगी श्रीजगन्नाथ यात्रा

लखनऊ:(Lucknow) श्रीश्री राधा रमण बिहारी मंदिर इस्कॉन की ओर से लखनऊ में 20 जून को निकलने वाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के व्यापक प्रचार के लिए बुधवार को भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन निकाली।

मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु के दिशा-निर्देशन में रथ यात्रा मार्ग पर इस्कॉन के भक्तों ने पैदल हरिनाम संकीर्तन निकाली। भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन रविंद्रालय चारबाग से प्रारम्भ करते हुए सम्पूर्ण यात्रा मार्ग में उत्साहपूर्वक भाग लेकर सभी को जागृत किया और श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा मे आमंत्रित किया।

मंदिर से मिली जानकारी के मुताबिक 20 जून को शाम 4 बजे से श्रीजगन्नाथ यात्रा चारबाग, रवीन्द्रालय से शुरू होकर बांसमण्डी चौराहा, लाटूश रोड, हीवेट रोड तिराहे से दाहिने घूमकर भानुमति चौराहा होते हुए हुसैनगंज चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, कैण्ट रोड, नूर मंजिल चौराहा, नावेल्टी सिनेमा चौराहे से हलवासिया चौराहे, शाहनजफ रोड होते हुए कैथेड्रल स्कूल, सहारागंज मॉल, हजरतगंज में रात को 8 बजे सम्पन्न होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments