HomeIndiaDharamshala: 10वीं और जमा दो की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए 20 जून...

Dharamshala: 10वीं और जमा दो की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए 20 जून से आनलाइन आवेदन

धर्मशाला: (Dharamshala) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आगामी जुलाई माह में आयोजित की जाने वाली 10वीं और जमा दो की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थी 20 जून से अपने विद्यालय से आनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। अभ्यर्थी 30 जून तक बिना विलंब शुल्क जबकि पांच जुलाई तक बिलंब शुल्क के साथ आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड के सचिव ने बताया कि 10वीं और जमा दो के कम्पार्टमेंट और इंगलिश ओनली विषय के लिए 550 रूपए शुल्क के साथ 30 जून तक जबकि एक हजार विलंब शुल्क के साथ पांच जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इसी तरह 10वीं और जमा दो के अतिरिक्त विषय के लिए 550 रूपए शुल्क के साथ 30 जून तक जबकि एक हजार विलंब शुल्क के साथ पांच जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। जमा दो के डिप्लोमा होल्डर री-अपीयर परीक्षार्थी 550 रूपए शुल्क के साथ 30 जून तक जबकि एक हजार विलंब शुल्क के साथ पांच जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा 10वीं और जमा दो के इंप्रूवमेंट आफ परफाॅरमेंस (एक विषय) के लिए 850 रूपए शुल्क के साथ 30 जून तक जबकि एक हजार विलंब शुल्क के साथ पांच जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड सचिव ने बताया कि पात्र परीक्षार्थी समय रहते अपने आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें क्योंकि उक्त तिथियों के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नही किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments