HomeMaharashtraफर्नीचर ‘घोटाला’ मामले में फरवरी में सुनवाई करेंगे लोकायुक्त: आदित्य ठाकरे

फर्नीचर ‘घोटाला’ मामले में फरवरी में सुनवाई करेंगे लोकायुक्त: आदित्य ठाकरे

मुंबई। शिवसेना-यूबीटी (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र लोकायुक्त ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में कथित ‘स्ट्रीट फर्नीचर’ घोटाला मामले की सुनवाई अगले साल फरवरी में निर्धारित की है। ठाकरे ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन में ‘देरी’ के लिए भी राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा मुझे लोकायुक्त से सूचना मिली है कि 263 करोड़ रुपये के स्ट्रीट फर्नीचर घोटाले की सुनवाई फरवरी में होनी है। बीएमसी आयुक्त एवं प्रशासक और शहरी विकास विभाग के सचिव के साथ मुझे उसके (लोकायुक्त के) सामने पेश होने के लिए कहा गया है। राज्य के पूर्व पर्यावरण मंत्री ने आरोप लगाया है कि नगर निकाय में घोटाले हुए हैं, जिसमें पिछले साल की शुरुआत से कोई निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं है। इसी को लेकर उन्होंने लोकायुक्त का दरवाजा खटखटाया था। ठाकरे ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन में देरी पर कहा कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल), ठाणे और ऐरोली के बीच दीघा स्टेशन, डोंबिवली-मनकोली पुल आदि का काम पूरा होने के बावजूद उन्हें जनता के लिए नहीं खोला गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments