Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeCrimeभोपाल में लॉरेंस गैंग की दस्तक: कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी,...

भोपाल में लॉरेंस गैंग की दस्तक: कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर के बाद अब राजधानी भोपाल में भी लॉरेंस गैंग की दहशत देखने को मिल रही है। कोलार क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी गौरव जैन को गैंग की ओर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में गैंग के कुख्यात बदमाश हैरी बॉक्सर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कोलार रोड निवासी गौरव जैन, जो एक वरिष्ठ समाजसेवी भी हैं, को करीब चार दिन पहले एक व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की। शुरुआत में कारोबारी ने इसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन 20 मार्च को दोबारा कॉल कर आरोपी ने न सिर्फ पैसे की मांग दोहराई, बल्कि इंकार करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी को गंभीरता से लेते हुए गौरव जैन ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोलार थाना के प्रभारी संजय सोनी के अनुसार, एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा। गौरव जैन ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें लगातार जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने व्हाट्सएप ऑडियो कॉल के जरिए खुली धमकी दी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में लॉरेंस गैंग की गतिविधियां मध्य प्रदेश में बढ़ी हैं। इससे पहले इंदौर में एक कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी, वहीं खरगोन में 15 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। इसके अलावा अशोक नगर में पुलिस ने इसी गैंग से जुड़े एक बदमाश को हाल ही में गिरफ्तार भी किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments