Monday, March 23, 2026
Google search engine
HomeMaharashtra24 मार्च को ‘राजमाता जिजाऊ’ स्मार्ट बस सेवा का शुभारंभ, एसटी परिवहन...

24 मार्च को ‘राजमाता जिजाऊ’ स्मार्ट बस सेवा का शुभारंभ, एसटी परिवहन में आधुनिक युग की शुरुआत

मुंबई। महाराष्ट्र के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए एक नई पहल की जा रही है। ‘राजमाता जिजाऊ’ नाम से अत्याधुनिक एसटी बस सेवा का लोकार्पण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों 24 मार्च 2026 को विधानमंडल परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा अजित पवार की प्रमुख उपस्थिति रहेगी, जबकि विधान परिषद के सभापति राम शिंदे और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सोमवार को परिवहन मंत्री एवं एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा और जल्द ही एसटी बेड़े में लगभग 3000 नई स्मार्ट बसें शामिल की जाएंगी। इन बसों का नाम राजमाता जिजाऊ के सम्मान में रखा गया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के संस्कारों की प्रेरणास्रोत थीं। नई बसों में 3×2 सीटिंग के साथ 56 सीटें, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, पैनिक बटन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक रूट डिस्प्ले जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनेगी। यह बसें मुख्य रूप से व्यस्त शहरों के बीच शटल सेवा के रूप में चलाई जाएंगी, जिससे समय की बचत और यातायात दबाव में कमी आएगी। योजना के तहत पहली 50 बसें नागपुर में शुरू की जाएंगी। यह पहल न केवल परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि महाराष्ट्र की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक सोच का भी प्रतीक बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments