HomeMaharashtra2 जुलाई को होगा 'कालजयी श्रीगुरुजी' विशेषांक का विमोचन, केंद्रीय मंत्री नितिन...

2 जुलाई को होगा ‘कालजयी श्रीगुरुजी’ विशेषांक का विमोचन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘विवेक’ द्वारा प्रकाशित विशेषांक ‘कालजयी श्रीगुरुजी’ का विमोचन 2 जुलाई 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे वडाला स्थित निको हॉल में आयोजित समारोह में किया जाएगा। विशेषांक का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों होगा। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, परळ विभाग के विभाग संघचालक रवींद्र संघवी तथा हिंदुस्थान प्रकाशन संस्था के अध्यक्ष पद्मश्री रमेश पतंगे प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विश्राम बापट लिखित पुस्तकिका ‘संघ शाखेची गोष्ट’ तथा 101 प्रचारकों की जानकारी पर आधारित हिंदी ग्रंथ ‘समिधा’ का भी विमोचन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 21 जून को ‘विवेक’ विशेषांक प्रकाशित करता है। इससे पहले ‘संघमंत्राचे उद्घाते : डॉ. हेडगेवार’, बाळासाहेब देवरस, अशोक सिंघल, छत्रपति शिवाजी महाराज सहित विभिन्न विषयों पर विशेषांक प्रकाशित किए जा चुके हैं। इस वर्ष संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दूसरा सरसंघचालक श्रीगुरुजी (माधव सदाशिव गोलवलकर) के व्यक्तित्व और विचारों पर केंद्रित विशेषांक प्रकाशित किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि विशेषांक में श्रीगुरुजी के राष्ट्रजीवन, संगठन, सनातन विचार, चरित्र निर्माण और सिद्धांतनिष्ठ जीवन संबंधी विचारों को समकालीन संदर्भों में प्रस्तुत किया गया है, ताकि नई पीढ़ी उनके वैचारिक योगदान से परिचित हो सके।कार्यक्रम के लिए मीडिया प्रतिनिधियों एवं छायाकारों को आमंत्रित करते हुए आयोजकों ने समारोह को व्यापक प्रचार-प्रसार देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments