HomeBusinessKolkata: थाइलैंड का बिम्सटेक व्यापार सलाहकार परिषद के गठन का प्रस्ताव

Kolkata: थाइलैंड का बिम्सटेक व्यापार सलाहकार परिषद के गठन का प्रस्ताव

Kolkata

कोलकाता:(Kolkata) थाइलैंड ने एक व्यापार सलाहकार परिषद की स्थापना का प्रस्ताव रखा है, जो बिम्सटेक देशों के निजी क्षेत्र को बढ़ावा देगा। इस मंच पर प्रत्येक सदस्य देश व्यापार और निवेश सहयोग बढ़ाने के लिए एक-दूसरे के साथ बातचीत कर सकते हैं।

थाइलैंड के उप मंत्री (Foreign Affairs) विजावत इसाराभक्दी ने मंगलवार को यहां इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित बिम्सटेक कारोबारी सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बिम्सटेक का छठा शिखर सम्मेलन नवंबर में बैंकॉक में होगा। इसकी अध्यक्षता थाइलैंड करेगा। इसके बाद बिस्मटेक की अगुवाई बांग्लादेश करेगा।

थाइलैंड के मंत्री ने कहा कि संगठन के अध्यक्ष के रूप में उनके देश की एक प्राथमिकता इस समूह में व्यवसाय की भूमिका को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि थाइलैंड और भारत के बीच प्रस्तावित राजमार्ग परियोजना व्यापार को सुविधाजनक बनाने में मदद करेगी और हमारे लोगों को भी करीब लाएगी।

उल्लेखनीय है कि बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय प्रौद्योगिकी एवं आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) की स्थापना 1997 में हुई थी। इसके सदस्य देशों में बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यामां, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments